RJD में मतभेद! तेजप्रताप ने किया PK का स्वागत, तो जगदानंद ने बताया 'गंदी नाली का कीड़ा'
khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जनवरी 2020 8:02 PM (IST)
वहीं, राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रशांत किशोर की
तुलना नाली के कीड़े से की। उन्होंने कहा, "गंदे नाले से आप पानी निकालोगे
तो क्या उसका इस्तेमाल पीने या खाना बनाने में करोगे? वे गंदे लोग हैं।
गंदगी में पड़े लोग कहां जा रहे हैं, कहां नहीं जा रहे हैं, इससे हमें कोई
मतलब नहीं है। अब आगे कहीं उनकी इज्जत नहीं हो सकती।"
जगदानंद के
बयान पर तेजप्रताप ने उन्हें इस तरह का बयान न देने की नसीहत दी। उन्होंने
कहा, "पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मेरे गार्जियन हैं, लेकिन उन्हें सोच-समझकर
बोलना चाहिए। यह पार्टी के हित में नहीं है। उन्हें इस तरीके के बयान से
परहेज करना चाहिए।"
--आईएएनएस