Advertisement
बिहार: शिवालयों में श्रद्धालुओं की कतार, निकाली जाएगी शोभायात्रा

समिति के संयोजक और दीघा के विधायक संजीव चैरसिया ने बताया कि शोभायात्रा को लेकर शहर तैयार है। मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया है। इस कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्री, सांसद, विधायक भी भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है, उससे जी 20 देशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय भी जुडेंगें। ये प्रवासी भारतीय वर्चुअल माध्यम से इसमें शामिल हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना है।
महाशिवरात्रि के मौके पर कई शिवालयों और मंदिरों में अखंड कीर्तन, जलाभिषेक और रूद्राभिषेक का अनुष्ठान हो रहा है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध भी किए गए हैं।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


