Bihar CM Nitish Kumar found a way to stop-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मांझी की 'नाव' रोकने का ढूंढा उपाय, यहां पढ़ें

khaskhabar.com: शनिवार, 17 जून 2023 06:45 AM (IST)
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने मांझी की 'नाव' रोकने का ढूंढा उपाय, यहां पढ़ें
पटना, । बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन से नाता तोड़ चुके जीतन राम मांझी की 'काट' खोजने के प्रयास में जदयू जुट गई है। जदयू ने शुक्रवार को महादलित समाज से आने वाले रत्नेश सदा को हम के संतोष सुमन को जहां मंत्रिमंडल में शामिल करा दिया, वही माउंटेन मैन दशरथ मांझी के पुत्र भागीरथ मांझी और दामाद मिथुन माझी ने जदयू की सदस्यता ले ली है। बिहार के गया के रहने वाले स्वर्गीय दशरथ मांझी पहाड़ काट कर सड़क बनाने के रूप में चर्चित रहे हैं। जदयू के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में उनके पुत्र भागीरथ मांझी और दामाद मिथुन मांझी ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने इन्हे जदयू की सदस्यता ग्रहण कारवाई। माना जा रहा है कि जदयू को आशंका थी कि मांझी के जाने से मुसहर समाज जदयू से अलग हो जाएगा। मांझी पहले भी शराबबंदी को लेकर मुसहरों को जेल भेजने को लेकर सरकार को घेरते रहे हैं। ऐसे में जदयू ने रत्नेश सदा को मंत्री पद की शपथ दिलाकर, दशरथ मांझी के बेटे भागीरथ मांझी और दामाद मिथुन माझी को पार्टी में शामिल करके मांझी के जाने के बाद होने वाली क्षति की पूर्ति करने की कोशिश की है।
जीतन राम मांझी अब नीतीश के इस चाल का कैसे जवाब देते हैं यह देखने वाली बात होगी। लेकिन, इतना तो कहा ही जा सकता है कि दशरथ मांझी के दोनों परिवार राजनीति में नए हैं, जबकि जीतन राम मांझी राजनीति के दिग्गज खिलाड़ी हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement