Advertisement
बिहार भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू, 4000 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का वादा किया था और आज अयोध्या में भगवान श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान हैं। जल्द ही सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर का निर्माण होगा।
उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि लालू यादव से बड़ा अपराधियों को संरक्षण देने वाला कोई नेता नहीं हुआ है। राजद का वह दौर आज भी कोई भूला नहीं है।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मंच पर प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, मंत्री मंगल पांडेय, सांसद राधामोहन सिंह और संजय जायसवाल भी मौजूद हैं।
लोकसभा चुनाव के बाद हो रही इस बैठक में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर चर्चा होने के साथ-साथ 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी मंथन होने की संभावना है। बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर मंडल स्तर तक के नेता और कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


