Advertisement
बिहार : सिद्घू के बयान पर भाजपा ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत

सिद्घू ने कहा, "आप यहां 64 प्रतिशत की आबादी हो। यहां के मुसलमान हमारी पगड़ी हैं। आप पंजाब भी काम करने जाते हो, अगर आपको कोई दिक्कत हो तो मुझे याद करना, मैं पंजाब का मंत्री हूं, वहां भी आपका साथ दूंगा।"
सिद्घू ने प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा, "यहां जात-पात की राजनीति हो रही है। बांटने की राजनीति हो रही।"
कभी भाजपा के सांसद रहे सिद्घू ने लोगों को भाजपा से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा, "भाजपा के लोग यहां आकर आपके वोट को बांटने की कोशिश करेंगे। अगर आप इकट्ठे रहे तो कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता।"
इधर, भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार शाम बिहार निर्वाचन आयोग जाकर राज्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मिलकर कांग्रेस द्वारा चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने और कटिहार तथा किशनगंज में सिद्घू के धार्मिक तुष्टिकरण वाले बयान के खिलाफ एक ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।
इस बीच, राज्य निर्वाचन आयोग ने कटिहार के जिला निर्वाचन अधिकारी से सिद्घू की उस जनसभा की रिकॉर्डिंग मांगी है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


