bihar BJP Mla Vinod Kumar threat for murder by Criminals-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपराधियों ने BJP विधायक को किया फोन, कहा- दुनिया से उठा देंगे

khaskhabar.com: शनिवार, 24 जून 2017 4:33 PM (IST)
अपराधियों ने BJP विधायक को किया फोन, कहा- दुनिया से उठा देंगे
कटिहार। बिहार में कटिहार जिले के प्राणपुर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विनोद कुमार सिंह को अपराधियों ने फोनकर जान से मारने की धमकी दी है। विधायक ने इस संबंध में प्राथमिकी कटिहार के मनसाही थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को दिन के दो बजे से करीब साढ़े चार बजे के बीच विधायक विनोद सिंह के मोबाइल नंबर 9431077125 पर मोबाइल नंबर 7532988552 से नौ बार फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। विधायक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। कटिहार के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मोहन जैन ने शनिवार को बताया कि विधायक की शिकायत पर मनसासही थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। प्राथमिकी में विधायक ने कहा है, 23 जून को पहली बार 2.48 मिनट पर फोन आया और फोन करने वाले ने पूछा, आप विधायक विनोद सिंह बोल रहे हैं?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement