मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों को कन्फ्यूजन में नहीं रहने की अपील करते हुए
कहा कि पत्र में एक संशोधन कर लिंग कॉलम में ट्रांसजेंडर को जोडऩे का भी
अनुरोध किया गया है। एनआरसी लागू नहीं किए जाने के प्रस्ताव को विधानसभा
में पारित होने के बाद राजद नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी
यादव ने इसके लिए अपनी पार्टी सहित सभी सहयोगी दलों के साथियों को बधाई और
धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राजद ने जनता की आवाज बनकर इस मुद्दे को
लेकर सडक़ से सदन तक लड़ाई करती रही। इसी का परिणाम है कि सत्तापक्ष आज
घुटने टेकने को विवश हुआ।