Bihar: 23 including CPI(ML) MLA Manoj Manzil sentenced to life imprisonment in murder case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : हत्या के मामले में भाकपा (माले) के विधायक मनोज मंजिल सहित 23 को उम्रकैद की सजा

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2024 7:11 PM (IST)
बिहार : हत्या के मामले में भाकपा (माले) के विधायक मनोज मंजिल सहित 23 को उम्रकैद की सजा
आरा। बिहार की एक अदालत ने भाकपा (माले) के विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगों को हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट के न्यायाधीश सत्येंद्र सिंह की अदालत ने मंगलवार को नौ साल पुराने हत्या के मामले में अगिआंव विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगों को उम्र कैद की सजा सुनाई। अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद सभी दोषियों को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया।
उल्लेखनीय है कि अजीमाबाद थाना क्षेत्र के बड़गांव में अगस्त 2015 में जेपी सिंह की हत्या हुई थी। बेरथ पुल के समीप नहर किनारे से शव बरामद किया गया था।
इस मामले में सिंह के पुत्र ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मंजिल अगिआंव क्षेत्र से भाकपा माले के विधायक हैं। उम्रकैद की सजा मिलने के बाद इनकी विधानसभा से सदस्यता जाना तय माना जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement