Bihar : Video of minor girl being molested by 2 boys viral, 1 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 1 गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 10 जुलाई 2018 3:39 PM (IST)
बिहार : नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 1 गिरफ्तार
बिहार शरीफ। बिहार में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के वीडियो के वायरल होने का ताजा मामला बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में प्रकाश में आया है। नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लडक़ी के साथ छेड़छाड़ का वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, इस वायरल वीडियो में एक लडक़ी के साथ दो लडक़े अश्लील हरकत करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इन लडक़ों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं कर पाने के बाद इस वीडियो को सोशल साइट पर डालकर वायरल कर दिया। पीडि़त लडक़ी के पिता के इस घटना के संज्ञान में आने के बाद इस मामले की एक प्राथमिकी चंडी थाना में दर्ज कराई है। चंडी के थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने मंगलवार को बताया कि दर्ज प्राथमिकी में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी बोधी बिगहा गांव निवासी नंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
इससे पूर्व ऐसी घटना पटना, कैमूर और जहानाबाद जिलों में हो चुकी है। नालंदा में इस तरह का यह दूसरा मामला है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement