तेजस्वी ने अन्य लोगों से इस विषय में सोचने की अपील करते हुए एक अन्य
ट्वीट में लिखा, साथियों, राजनीति से ऊपर उठकर सोचिए, समझिए और पहचानिए कि
विगत 15 वर्षों में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की मृत प्राय: स्थिति क्यों
और किसके द्वारा की गई? यह आपके वर्तमान और भविष्य का ही नहीं, अपितु आने
वाली पीढिय़ों के सुनहरे भविष्य का भी सवाल है। उल्लेखनीय है कि महागठबंधन
में शामिल दल इन दिनों राज्य की शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर
हैं। पिछले दिनों राज्य की शिक्षा-व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय लोक समता
पार्टी (रालोसपा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा अनशन पर भी बैठे थे।
(IANS)