Bihar : Raj Bhavan march of leaders of the coalition leaders on Nitish Kumar statement Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार : नीतीश कुमार के बयान पर महागठबंधन नेताओं का राजभवन मार्च

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 जनवरी 2019 6:35 PM (IST)
बिहार : नीतीश कुमार  के बयान पर महागठबंधन नेताओं का राजभवन मार्च
विरोध मार्च में शामिल राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे ने कहा कि नीतीश कुमार लोकतंत्र में ऊंचे पदों पर बैठे हुए हैं, लेकिन वे शब्दों की मर्यादा तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन के नेताओं को सड़क छाप कह रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गौरतलब है कि सोमवार को नीतीश कुमार ने लोकसंवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों द्वारा महागठबंधन के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था कि किसी को भी सड़क से उठाकर महागठबंधन में शामिल कर लिया जा रहा है। नीतीश के इस बयान को विपक्ष ने आत्मसम्मान का मुद्दा बनाते हुए मुख्यमंत्री से माफी मांगने की मांग की है।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement