नई दिल्ली। देश की अब तक की सबसे बडी स्पेक्ट्रम नीलामी के पांचवें दिन
दूरसंचार कंपनियों ने 65,789 करोड रूपये की बोली लगाई। स्पेक्ट्रम के लिए
गुरूवार को 31 दौर की बोलियां लगीं।
दूरसंचार विभाग ने नीलामी के लिए 2,354
मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम रखा है जिनसे लगभग 5.66 लाख करोड रूपए मिलने की
उम्मीद है।
नीलामी में 700 मेगाहर्ट्ज, 800 मेगाहर्ट्ज, 900 मेगाहर्ट्ज, 1800
मेगाहर्ट्ज, 2100 मेगाहर्ट्ज, 2300 मेगाहर्ट्ज और 2500 मेगाहर्ट्ज बैंड
शामिल हैं।
ये स्पेक्ट्रम 2जी, 3जी और 4जी सेवाएं देने के लिए हैं।
नीलामी में भारती एयरटेल, वोडाफोन इंडिया, रिलायंस जियो इंफोकॉम, रिलायंस
कम्युनिकेशंस, आईडिया सेल्यूलर, एयरसेल व टाटा टेलीटेक ने हिस्सा लिया।
नीलामी सुबह नौ बजे से शुरू हुई जो शाम 7.30 बजे तक चली। यह सोमवार से
शनिवार तक चलेगी।
(आईएएनएस)