Biggest MBBS Admission Expo 2023 organized in Kota-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोटा में सबसे बड़े एमबीबीएस एडमिशन एक्सपो 2023 का आयोजन

khaskhabar.com: रविवार, 02 अप्रैल 2023 6:36 PM (IST)
कोटा में सबसे बड़े एमबीबीएस एडमिशन एक्सपो 2023 का आयोजन
- बच्चों को दिखाई डॉक्टर बनने की सही राह कोटा। शैक्षणिक नगरी कोटा में हर बच्चे का सपना साकार होता है, यहां जो बच्चे मेडिकल में किसी कारण से थोडा बहुत पिछड जाते हैं उन्हें भी सही रहा दिखाई जा रही है। ऐसे में रविवार को होटल कंट्री इन में सबसे बडा एमबीबीएस एक्सपो 2023 का आयोजन किया गया। आयोजक प्रिया मल्होत्रा ने बताया कि आपके डॉक्टर बनने के सपने को यहां साकार किया गया और कई बच्चों ने मौके पर ही एडमिशन की प्रक्रिया को पूरा किया, बच्चों के चेहरे पर डॉक्टर बनने की खुशी भी देखी गई। लोगों की हर समस्या का समाधान एक ही जगह पर किया गया और वहीं पर सही सलाह विशेषज्ञों के माध्यम से दी गई। उन्होंने कहा कि एक्सपो 2023 में टॉप यूनिवर्सिटीज के प्रतिनिधि, वीसी व अन्य कॉर्डिनेटर ने भाग लिया। इस दौरान मल्होत्रा ने बताया कि कई देशों यूनिवर्सिटी ने यहां भाग लिया और जो बच्चा डॉक्टर बनना चाहता है, उनकी हर समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया और उसे सही राह दिखाई गई। कोटा में आयोजित एक्सपो में कई देशों के यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की और वहां एमबीबीएस कराए जाने के नियम व खूबियां बताई। इसके साथ ही कोटा व आसपास के क्षेत्रों से डॉक्टर बनने का सपना देख रहे छात्र और उनके अभिभावक भी यहां पहुंचे। उनके मन में जो भी शंकाएं थी उनका समाधान किया गया। एयर मार्शल डॉ. पवन कपूर का कहना है कि देश में लगभग 16 लाख बच्चे नीट का एग्जाम देते है, उनमें से 90 हजार सीट हैं। क्वालीफाइ करीब 7 लाख बच्चे करते हैं, उनमें से 6 लाख बच्चे ऐसे हैं जो प्राइवेट सेक्टर में जाते है, विदेश जाते हैं। ऐसे ही बच्चों को सही दिशा देने का कार्य किया जा रहा है। - हर वर्ग को मिलती है सही दिशा
उन्होंने कहा कि रूस एजुकेशन व एजुकेशन एब्रोड कम्पनी मिलकर बच्चों की हर संभव मदद करते हैं। उनको एजुकेशन लोन, बीजा, पास्पोर्ट और जो भी डॉकोमेंट की परेशानी होती है, उसका समाधान किया जाता है। इसके साथ ही आर्थिक दृष्टि से कमजोर बच्चों की भी हर संभव मदद की जाती है। उन्होंने कहा कि भारत में इस समय 7 हजार से अधिक बच्चे इन यूनिवर्सिटी से पासआउट होकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। ये ही नहीं अमेरिका, रशिया सहित कई बड़े देशों में भी डॉक्टर्स प्रेक्टिस कर रहे हैं। डॉक्टर बनने और भविष्य बनाने के लिए ये एक्सपो मील का पत्थर साबित होगा और इसमें हजारों एमबीएसएस करने के इच्छुक लाभांवित होंगे।

- एमबीएस एक्सपो 2023 में मिला सही मार्गदर्शन

प्रिया मल्होत्रा ने बताया कि इस एक्सपो में विशेषज्ञों द्वारा एमबीबीएस में प्रवेश, सफलता और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ, यहां आने वाले सभी को सही मार्गदर्शन मिला और लोग खुश होकर गए और अपने बच्चों को डॉक्टर बनाने के लिए कई लोगों ने एप्लाई भी किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement