Advertisement
उत्तराखंड में यूसीसी को अमलीजामा पहनाने की दिशा में बड़ा कदम

इस यूसीसी कानून के नियमावलियों का मसौदा तैयार करने की प्रक्रियाओं के साथ इसे इलेक्ट्रॉनिकीकरण की जिम्मेदारी के लिए 6 अपर सचिवों को इसका अनुबद्ध सदस्य बनाया गया है। जिसमें सुधीर सिंह, अपर सचिव, न्याय, उत्तराखंड शासन तथा निदेशक आईटीडीए भी हैं। जो कमेटी के द्वारा तैयार किए जा रहे मसौदे को संपादित करने के साथ ही समिति की बैठकों में भी शामिल होंगे।
नई समिति के गठन के बाद पहले की समिति के सदस्यों के लिए जो कार्यालय था और उनके साथ जो कर्मी काम कर रहे थे, उसका उपयोग अब नई समिति भी करेगी।
समिति को अब सरकार के द्वारा पास कानून के लिए नियमावली तैयार कराने के साथ इसे कैसे लागू करना है, इस पर भी काम करना है। वहीं, समिति इस कानून के लिए वेब पोर्टल और मोबाइल एप इत्यादि का भी निर्माण सुनिश्चित करेगी। साथ ही राज्य सरकार के जो संबंधित कर्मी हैं, उसको इसका उचित प्रशिक्षण देना भी कमेटी का ही काम होगा। इसके साथ ही इस कानून के सुगम और सफल क्रियान्वयन के लिए जो उचित कदम हो, उसे भी कमेटी उठाएगी।
बता दें कि इस कमेटी का ध्यान इस बात पर भी होगा कि लोगों को किसी भी तरह के रजिस्ट्रेशन के लिए रजिस्टार ऑफिस के चक्कर ना लगाना पड़े बल्कि घर बैठे वेब पोर्टल या मोबाइल एप के माध्यम से वह अपना रजिस्ट्रेशन स्वयं सुनिश्चित कर सकें।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


