Advertisement
RSS में बड़ा निर्णय, कृष्णगोपाल की जगह अब अरुण कुमार करेंगे भाजपा से समन्वयन

गौरतलब है कि अरुण कुमार बीते मार्च में ही सह सरकार्यवाह चुने गए थे। ऐसे में अब वह संघ और भाजपा के बीच समन्वय की भी जिम्मेदारी देखेंगे।
बता दें कि संघ से भाजपा के बीच समन्वय की जिम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। भाजपा से जुड़े हर मुद्दे पर संघ के संपर्क अधिकारी की राय को काफी अहमियत मिलती है। यही वजह रही कि भाजपा की राजनीति में डॉ. कृष्णगोपाल के भी कई फैसलों की अहमियत होती थी। सूत्रों का कहना है कि संघ अपनी मंशा को संपर्क अधिकारी के माध्यम से ही भाजपा नेतृत्व को बताता है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


