लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव का घमासान मचा हुआ है और उसमें नेता एक-दूसरे पर विवादित बयान देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे में बीजेपी नेता साक्षी महाराज ने मायावती पर ऐसे बोल बोले हैं जो नया विवाद खड़ा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मायावती अभी कुंवारी हैं तो करोड़ों लेती हैं, अगर शादीशुदा होती तो कितना लेतीं?