Advertisement
ओडिशा में बीजद को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए भर्तृहरि महताब

भाजपा में शामिल होने के बाद भर्तृहरि महताब ने कहा कि कभी -कभी जीवन में कुछ फैसला लेना जरूरी हो जाता है और पार्टी में शामिल करने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभारी है। उन्होंने कहा कि ओडिशा में बदलाव होने जा रहा है और यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के कारण होने जा रहा है।
डॉ. बेसरा ने भी भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि ओडिशा में बदलाव की हवा बह रही है और पार्टी उन्हें जो भी दायित्व देगी, उसे पूरा करने के लिए वह भरपूर प्रयास करेंगी। सिद्धांत महापात्रा ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की बात कहते हुए ओडिशा में बदलाव होने का दावा किया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


