Advertisement
जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मोदी को बाइडन का न्यौता

शिखर सम्मेलन में शामिल होने वाले अन्य हस्तियों में सऊदी अरब के राजा सलमान बिन अब्दुल अजीज, ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सनारो और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब इरदुगान भी शामिल हैं।
व्हाइट हाऊस ने कहा, "जलवायु शिखर सम्मेलन में प्रभावी तात्कालिक कार्रवाई और इससे होने वाले आर्थिक लाभों पर बात की जाएगी। यह ग्लासगो में इस नंवबर को आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी26) के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर होगा।"
इस वर्चुअल समिट का लाइव-प्रसारण किया जाएगा ताकि हर जगह के लोग इसे देख सके।
बाइडन ने जलवायु परिवर्तन की लड़ाई को अपनी विदेशी और घरेलू नीतियों के लिए एक स्तंभ बना लिया है। जनवरी में अपना कार्यभार संभालने के बाद उनकी पहली कार्रवाइयों में से एक पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में अमेरिका को शामिल करना था।
इस सम्मेलन का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को पूरा करने में एक वैश्विक नेता के तौर पर अमेरिका और अपनी स्थिति को मजबूत बनाना और अपने कद को ऊपर उठाना है। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


