Bicycle rally in the city turned out-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहर में निकली साइकिल रैली

khaskhabar.com: बुधवार, 30 नवम्बर 2016 4:31 PM (IST)
शहर में निकली साइकिल रैली
बाड़मेर। 37 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर द्वारा सीमा सुरक्षा बल के 52 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में साईकिल रैली का आयोजन किया गया । रैली का आगाज प्रतु्ल गौतम, उपमहानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर द्वारा टाउन हॉल से हरी झंडी दिखाकर किया। रैली को टाउन हॉल से राइ कॉलोनी, नेशनल हैंडलूम, रेलवे स्टेशन, चोहटन चौराया, सिणधरी चौराया, सेक्टर हेड क्वाटर सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर ,रेलवे स्टेशन और अंत में 37 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल नेहरू नगर बाड़मेर में समापन सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस रैली में 07 अधिकारी तथा 33 अन्य कार्मिकों ने हिस्सा लिया अंत में उप महानिरीक्षक ने रैली के महत्व के बारे में बताया। साईकिल चलाने से न केवल प्रदूषण एवं ट्रैफिक जाम जैसी समस्या से निपटा जा सकता हे वरन यह व्यक्ति विशेष के सेहत के लिये भी अति महत्वपूर्ण है। वर्तमान में हमारे देश में खासकर युवा वर्ग में दिल,मोटापा, मधुमेह एवं तनाव सम्बंदित बीमारियां देखने में आ रही है जो की हमारे स्वयं के व्यस्त दैनिक दिनचर्या तथा सेहत के प्रति उदासीनता का नतीजा है। यह साईकिल रैली सीमा सुरक्षा बल का बाड़मेर के लोगों को अपने स्वयं के प्रति तथा देश के प्रति जागरूक करने का एक प्रयास है। इस अवसर पर रास्ते में उपसिथत लोगों ने भी प्रतिभागियों का जोरदार स्वागत तथा ताली बजाकर प्रोत्साहन किया। बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement