Bhupendra Patel will remain Chief Minister after elections: Amit Shah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चुनाव के बाद भूपेंद्र पटेल बने रहेंगे मुख्यमंत्री : अमित शाह

khaskhabar.com: बुधवार, 16 नवम्बर 2022 5:03 PM (IST)
चुनाव के बाद भूपेंद्र पटेल बने रहेंगे मुख्यमंत्री : अमित शाह
अहमदाबाद । गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतने का पूरा भरोसा जताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि इस बार भी भूपेंद्र पटेल राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने घाटलोडिया निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। यदि वह इस बार भी विधानसभा चुनाव जीतते हैं तो विधायक के रुप में यह उनका दूसरा कार्यकाल होगा। केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने पटेल की उम्मीदवारी दाखिल करने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतने जा रही है। गुजरात के लोग इस बार सबसे अधिक बीजेपी विधायकों को जिताकर भारतीय लोकतंत्र में इतिहास रचने के लिए तैयार हैं और चुनाव के बाद भूपेंद्र पटेल मुख्यमंत्री बने रहेंगे। शाह ने गुजरात खासकर अहमदाबाद के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि उन सालों में कानून व्यवस्था नियंत्रण से बाहर थी, राज्य में 365 दिनों में से 200 दिन कर्फ्यू लगा रहता था, लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से कर्फ्यू अतीत की बात हो गई है। पार्टी ने राज्य को असामाजिक तत्वों से मुक्त कराया है। उन्होंने कहा कि गुजरात का विकास कई राज्यों का रोल मॉडल बन गया है। उन्होंने दोहराया कि इस चुनाव में यह भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी लड़ाई है और तीसरे पक्ष के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो जाएगी।
नामांकन दाखिल करने से पहले पटेल ने भी कार्यकर्ताओं को तीन मिनट तक संबोधित किया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement