Bhilwara Police Arrest Several Accused in Check Return Cases Following Court Orders-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाडा पुलिस ने चेक रिटर्न मामलों में न्यायालय के आदेश पर कई आरोपियों को किया गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 25 जुलाई 2026 6:16 PM (IST)
भीलवाडा पुलिस ने चेक रिटर्न मामलों में न्यायालय के आदेश पर कई आरोपियों को किया गिरफ्तार
भीलवाड़ा, प्रकाश चपलोत जैन । जिले के विभिन्न न्यायालयों में लम्बित चेक रिटर्न नेगोसिएबल इंस्ट्यूमेेंट एक्ट की धारा 138 के तहत विद्धान न्यायधीशों द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंटो की पालना करते हुए भीलवाड़ा पुलिस ने पिछले तीन दिनों के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रो से कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश आर्य ने बताया कि न्यायालयों के आदेशों की पालना में जिले के अलग-अलग थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के तहत- कारोई थाना पुलिस द्वारा नरेश जाट पुत्र जगदीश चंद्र जाट निवासी जाट मोहल्ला सहाडा-थाना गंगापुर, काछोला थाना पुलिस द्वारा गणेश पुत्र पदमा बलाई उम्र 40 वर्ष निवासी मांगतला-थाना काछोला,धमेन्द्र कुमार पुत्र जमना लाल तेली निवासी रसदपुरा-आरोली-थाना बिजोलिया, कोटडी थाना पुलिस द्वारा अब्दुल हमीद फकीर पुत्र फखरुद्दीन फकीर उम्र 54 वर्ष निवासी नीलगरो की मस्जिद-थाना बीगोद, मांडलगढ़ थाना पुलिस द्वारा रतन लाल पुत्र उंकार मीणा निवासी माल का खेडा-श्यामपुरा-थाना मांडलगढ़, हमीरगढ थाना पुलिस द्वारा रामेश्वर गुर्जर पुत्र गोपी लाल गुर्जर उम्र 38 वर्ष निवासी गुवारडी-थाना मंगरोप,प्रहलाद नायक पुत्र मदन लाल नायक उम्र 41 वर्ष निवासी नायको का मोहल्ला-गुवारडी-थाना मंगरोप, बनेडा थाना पुलिस द्वारा भारत नायक पुत्र राम लाल नायक पुत्र 40 वर्ष निवासी खेडलिया-थाना बनेडा, सुभाष नगर थाना पुलिस द्वारा रवि कुमार खटीक पुत्र कैलाश चंद्र खटीक निवासी नाले के पास-सांगानेरी गेट,प्रेमनगर-भीलवाड़ा,जहाजपुर थाना पुलिस द्वारा प्रभु लाल पुत्र ज्वारा धाकड़ निवासी जगन्नाथ पुरा-थाना पंडेर,रफीक पुत्र शकूर मोहम्मद निवासी वार्ड नं0 16 हनुमान गेट के पास-पानी के टंकी के पास-जहाजपुर, फकीर मोहम्मद पुत्र निजाम मोहम्मद निवासी कुराडिया-थाना जहाजपुर, आसीन्द थाना पुलिस द्वारा कैलाश चंद्र सुथार उम्र 40 वर्ष निवासी उनरला-दूधिया-थाना आसीन्द, गांधीनगर थाना पुलिस द्वारा लक्ष्मी हटवाल पत्नी हनुमान हटवाल निवासी जवाहर नगर, हनुमान हटवाल पुत्र नारायण हटवाल निवासी जवाहर नगर, पुर थाना पुलिस द्वारा गोपाल नाथ पुत्र देबी नाथ उम्र 35 वर्ष निवासी नाथो का खेड़ा,मालोला-थाना गांधीनगर,शंकर माली पुत्र कन्हैया लाल माली निवासी आटुण गंगापुर थाना पुलिस द्वारा महावीर पुत्र शंकर लाल सुवालका निवासी कैलाशपुरी-गुरला-थाना कारोई,प्रीतम कुमार पुत्र छगन लाल धोबी निवासी धुवाला-मांडल,मांगी लाल भील पुत्र पन्ना लाल भील निवासी गुमान सिंह जी का खेड़ा,मजवास सहाड़ा थाना गंगापुर,रायला थाना पुलिस द्वारा कन्हैया लाल पुत्र रामलाल गुर्जर उम्र 52 वर्ष निवासी सरेरी स्टेशन थाना गुलाबपुरा, रायपुर थाना पुलिस द्वारा कैलाश पुत्र रूपा रेगर निवासी चिलेश्वर थाना करेडा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालयों से जारी वारंटो की पालना के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा लंबित मामलों में वांछित आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement