Bhilwara: NHM Scam Exposed, Checks Worth Millions Issued Despite Officer Being Placed Under Suspension-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा : एनएचएम में घोटाले का खुलासा, एपीओ होने के बावजूद लाखों-करोड़ों के चेक जारी

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 दिसम्बर 2025 10:12 PM (IST)
भीलवाड़ा : एनएचएम में घोटाले का खुलासा, एपीओ होने के बावजूद लाखों-करोड़ों के चेक जारी
भीलवाड़ा (प्रकाश चपलोत)। जिले के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में चल रहे नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) में पिछले तीन-चार वर्षों के दौरान अधिकारियों की गड़बड़झाले की खबरें सामने आई हैं। इस मामले की जानकारी स्थानीय भाजपा नेताओं को मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर सरकार के आला अधिकारियों ने गड़बड़झाले के सूत्रधार, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता (सिविल) सीपी संचेती, को तुरंत प्रभाव से एपीओ (अस्थायी पदस्थापन आदेश) कर उनका मुख्यालय जयपुर स्थानांतरित कर दिया। मगर एपीओ होने के बावजूद संचेती ने जाते-जाते एक माह के भीतर जमकर वर्क ऑर्डर जारी किए और पुराने वर्क ऑर्डरों का लाखों-करोड़ों रुपए का भुगतान ठेकेदारों को कर दिया। यह नियमानुसार संभव नहीं होना चाहिए था। इस मामले में सरकार में बैठे कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, संचेती को पिछले तीन-चार सालों से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में प्रतिनियुक्त किया गया था। स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनकी कार्यप्रणाली से नाराज होकर मुख्यमंत्री को शिकायत की। इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त शासन सचिव बालमुकुंद असावा ने 11 नवम्बर 2025 को आदेश जारी कर संचेती को एपीओ कर उनकी सेवाएँ तुरंत प्रभाव से समाप्त कर सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर भेज दी। उन्हें निर्देश दिए गए कि वे अपने मूल विभाग में उपस्थिति दें।
मगर संचेती ने अपनी पहुंच का फायदा उठाते हुए जाते-जाते एक महीने के भीतर जमकर वर्क ऑर्डर जारी किए और ठेकेदारों को लाखों-करोड़ों रुपए के चेक जारी किए, जिससे विभाग और सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं।
इस मामले ने एनएचएम और संबंधित विभागों में वित्तीय पारदर्शिता और अनुशासन पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement