Bhilwara Municipal Council took action against illegal construction, seized basements of seven complexes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भीलवाड़ा नगर परिषद ने की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, सात काॅम्पलेक्सों के बेसमेंट किये सीज

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 मार्च 2024 8:32 PM (IST)
भीलवाड़ा नगर परिषद ने की अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई, सात काॅम्पलेक्सों के बेसमेंट किये सीज
भीलवाड़ा । भीलवाड़ा नगर परिषद ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बने सात कॉमर्शियल कॉम्पलेक्सो में बनाये गये अवैध बेसमेंटो को सीज कर दिया। इन बेसमेंटो में पार्किंग के स्थान पर कमर्शियल उपयोग करने अथवा अन्य निर्माण करा लेने पर यह कार्रवाई की गई। परिषद द्वारा की गई इस कार्यवाही की खबर लगते ही अवैध व नियम विपरीत निर्माण करने वाले कॉम्पलेक्स मालिकों में खलबली मच गई। जिन दुकानदारों ने इन कॉम्प्लेक्स में दुकानें खरीद रखी थी,वे भी सकते में आ गए। नगर परिषद के अतिक्रमण निरोधक अनुभाग के प्रभारी अधिकारी एक्सईएन पवन नुवाल के नेतृत्व में सहायक प्रभारी अधिकारी जेईएन रामेश्वर गुर्जर,एईएन पारस जैन व मुकेश शर्मा मय जाब्ते के सुबह 8 बजे कार्रवाई करने सबसे पहले राजेंद्र मार्ग रोड स्थित अरिहंत कॉम्पलेक्स, सैफूद्दीन बोहरा व पास के ही अन्य काम्पलेक्स के बेसमेंट को सीज किया।
इसके बाद दल ने रेलवे स्टेशन रोड पर रजवी कॉम्प्लेक्स व झाबक कॉम्पलेक्स पर कार्रवाई की। टीम ने गांधीनगर क्षेत्र में सर्किट हाउस के पास कृष्णा टावर व श्रीराम टावर के बेसमेंट को सीज किया। परिषद के अधिकारियों ने सभी जगह नोटिस चस्पा कर दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement