Bharatpur: Young man dies under suspicious circumstances, reason unknown even after postmortem-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमॉर्टम के बाद भी कारण अज्ञात

khaskhabar.com: सोमवार, 24 फ़रवरी 2025 2:22 PM (IST)
भरतपुर: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमॉर्टम के बाद भी कारण अज्ञात
भरतपुर। मथुरा गेट थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान संस्कार (22) निवासी बीनारायन गेट के रूप में हुई है। युवक की मौत के कारणों का फिलहाल कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच जारी है। कमरे में बंद था दरवाजा, बेड पर पड़ा मिला शव संस्कार के छोटे भाई ने बताया कि वह रात करीब 9:30 बजे घर आया और सीधे अपने कमरे में चला गया। उसकी पत्नी रिंकी ने जब उसे खाने के लिए बुलाया तो दरवाजा अंदर से बंद था। रिंकी ने काफी आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उसने परिजनों को बुलाया। दरवाजा तोड़कर देखा तो संस्कार बेहोशी की हालत में पड़ा था।
परिजन उसे तुरंत बाइक पर बैठाकर आरबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता बोले- कोई परेशानी होती तो जरूर बताता
संस्कार के पिता सुभाष चौहान ने बताया कि उनका ड्रायक्लीन का बिजनेस है। उनकी दुकानें भरतपुर के गोपालगढ़ और वृंदावन में हैं, जिसे वह और संस्कार मिलकर संभालते थे। घटना से कुछ घंटे पहले संस्कार से उनकी फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने अगली सुबह वृंदावन आने की बात कही थी। पिता का कहना है कि अगर कोई परेशानी होती, तो वह जरूर बताता।
पुलिस कर रही जांच
मथुरा गेट थाने के ASI नारायण सिंह ने बताया कि शव को रात में मोर्चरी में रखवाया गया था और सुबह पोस्टमॉर्टम करवाया गया। मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement