Bharatpur: Cousin attempted rape, victim reached SP office over police indifference-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर: चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस की बेरुखी पर पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 मार्च 2025 7:41 PM (IST)
भरतपुर: चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस की बेरुखी पर पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय
भरतपुर। गहनौली थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक चचेरे भाई ने अपनी बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। यही नहीं, बचाने आई भाभी को भी आरोपी ने चोट पहुंचाई। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद जब वह अपनी शिकायत लेकर गहनौली थाना पहुंची, तो वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया गया। पुलिस ने सिर्फ आश्वासन दिया कि आरोपी को पकड़ लिया जाएगा, लेकिन चार दिन बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर पीड़िता जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि 14 मार्च को वह खेतों में बकरियां चरा रही थी, तभी उसका चाचा का लड़का वहां पहुंचा और अश्लील बातें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता के मना करने पर आरोपी ने उसे डंडे से पीट दिया। शोर सुनकर उसकी भाभी मौके पर पहुंची, तो आरोपी ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
घटना की शिकायत लेकर पीड़िता और उसके परिवार ने जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा से मुलाकात की। एसपी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब थाने में पीड़ितों की सुनवाई नहीं होगी, तो न्याय की उम्मीद कहां से करें?

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement