भरतपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, मण्डल मुख्यालय, भरतपुर के तत्वाधान में भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यवाहक जिला कलक्टर ओपी जैन ने स्टीकर का विमोचन किया। साथ ही इस अभियान का भी शुभारंभ कर दिया। जैन ने स्थापना दिवस के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए स्काउट गाइड प्रवृति के प्रचार-प्रसार के बल पर नवयुवाओं में अनुशासन लाने पर जोर दिया। मण्डल मुख्य आयुक्त और प्राथमिक शिक्षा के उपनिदेशक गणेश कुमार धाकरे, मण्डल आयुक्त सियाराम सिंह फौजदार और माध्यमिक शिक्षा के उपनिदेशक बंशीधर गुर्जर ने स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी।
यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PICयह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...