बीकानेर। भारत विकास परिषद की मीरा शाखा की ओर से शनिवार को पूगल रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेवगों की बगीची में भारत को जानो प्रतियोगिता तथा राजकीय पुस्तकालय में देश के गौरव व विशिष्टताओं पर चर्चा की गई।
परिषद की शाखा अध्यक्ष शशि चुग की अध्यक्षता में आयोजित लिखित प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12वीं के 300 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। चुग ने बताया कि भारत के गौरवशाली इतिहास और समृद्ध वर्तमान की जानकारी नवीन पीढ़ी को देने के लिए यह प्रतियोगिता विभिन्न निजी व सरकारी स्कूलों में आयोजित होगी।