Bharat Bandh: Trains stopped and shutdown begins in Bihar -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार में ट्रेने रोकी,सडकों पर जाम और नारेबाजी

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 8:35 PM (IST)
बिहार में ट्रेने रोकी,सडकों पर जाम और नारेबाजी
पटना। केंद्र सरकार की नोटबंदी के खिलाफ कई राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता सोमवार को सडक़ पर उतर आए और विभिन्न क्षेत्रों में सडक़ों को अवरुद्घ कर दिया। कई रेलवे स्टेश्नों पर ट्रेनें रोकी गईं, जिससे आवागमन प्रभवित हुआ है। वामदलों के भारत बंद के आह्वान पर बंद समर्थक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से ही सडक़ों पर उतर आए और बंद को सफल बनाने के लिए सडक़ जाम कर दिया। नोटबंदी के खिलाफ वामपंथियों ने बंद को लेकर सोमवार सुबह दरभंगा स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को रोक दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जहानाबाद और तरेगना रेलवे स्टेश्न पर भी बंद समर्थकों ने ट्रेनें रोकी। बाद में हालांकि पुलिस ने बंद समर्थकों को हटा दिया। नोटबंदी के खिलाफ खगडिय़ा में वाम दलों के कार्यकर्ता शहर के राजेंद्र चौक पर रोड जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। कटिहार और सासाराम शहर में अभी तक भारत बंद पूरी तरह असरहीन है।
नोटबंदी की राय देने वाले की पूरी राय नहीं मानी...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement