Advertisement
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तरफ पंजाब सीएम का चेहरा भगवंत मान होंगे

मान ने पंजाब के बाहर भी आम आदमी पार्टी के लिए लगातार बड़ी भूमिका निभाई है। वे पार्टी के एकमात्र ऐसे सांसद है जो दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीतकर पहुँचे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वो आम आदमी पार्टी के देशभर में अकेले नेता थे, जो दोबारा जीत कर लोकसभा पहुंचे। मान ने अब तक पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का कभी विरोध नहीं किया है। यही वजह है कि अरविंद केजरीवाल ने भी सीएम पद के लिए उन्हें अपनी पसंद बताया है।
वहीं भगवंत मान को पार्टी की ओर से सीएम पद का उम्मीदवार बनाये जाने से पहले कहा था, मैं पार्टी का एक वफादार सिपाही हूं। मुझे जो भी कर्तव्य दिया जाएगा, मैं उसे निभाऊंगा। अगर मुझे दीवारों पर पोस्टर चिपकाने या किसी चौक पर पार्टी का चुनाव चिह्न् लहराने के लिए कहा जाता है, तो मैं खुशी-खुशी ऐसा करूंगा। मेरे लिए पंजाब महत्वपूर्ण है, केजरीवाल ने मुझ पर बहुत भरोसा किया है।
गौरतलब है कि भगवंत मान के पक्ष में उनका प्रभावी और मनोरंजक वक्ता होना भी पाया गया। राजनीति में आने से पहले वे बड़े हास्य कलाकार रहे हैं। पंजाब की जनता में एक नेता से अलग भी उनकी एक पहचान है। मान आप की पंजाब इकाई के एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिनके जमीन और सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर चाहने वाले हैं। अपनी वाकपटुता का वो खुलकर अपने भाषण के दौरान भी इस्तेमाल करते हैं। वे आम आदमी पार्टी में पंजाब के अकेले ऐसे नेता हैं, जिनके बूते सभाओं में भीड़ खींची जा सकती है। वहीं जानकार ये भी मानते हैं कि पंजाब में आप की छवि दिल्ली की पार्टी और गैर-पंजाबियों की पार्टी की है। इसी छवि के कारण 2017 में अरविंद केजरीवाल पंजाब की सत्ता से दूर रह गए थे और इस बार पार्टी ने एक सरदार को पांजब के सीएम पद का उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


