माकन ने मांग की कि केजरीवाल और सिसोदिया दिल्ली वापस आएं और बीमारियों से
लडने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाएं। उन्होंने केंद्र सरकार से दिल्ली के
अस्पतालों और दवाखानों में सेना और अर्धसैनिक बलों के डॉक्टरों और
पेरामेडिकल स्टाफ को तुरंत तैनात करने तथा इन बीमारियों से पीडित लोगों को
निशुल्क जांच और इलाज की सुविधा मुहैया कराने की गुजारिश की।