berlin islamic state of iraq levant pakistani attacker-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बर्लिन हमला:IS का हाथ,पाक का हमलावर

khaskhabar.com: बुधवार, 21 दिसम्बर 2016 4:34 PM (IST)
बर्लिन हमला:IS का हाथ,पाक का हमलावर
बर्लिन। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में क्रिसमस बाजार में हुए ट्रक हमले की जिम्मेदारी आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) ने ले ली है। आईएसआईएस ने कहा है कि उसके एक सैनिक ने इस हमले को अंजाम दिया है। एक समाचार एजेंसी ने जानकारी दी कि इस्लामिक स्टेट के एक सैनिक ने गठबंधन देशों के नागरिकों को निशाना बनाने की एक अपील के जवाब में बर्लिन में हमला किया। इस घटना में 12 लोग की मौत हो गई। ज्ञात रहे कि बर्लिन के एक व्यस्त क्रिसमस बाजार में सोमवार की देर रात 23 वर्षीय पाकिस्तानी युवक नावेद बी ने एक ट्रक से दर्जनों लोगों को रौंद दिया। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गये। घायलों में 18 लोगों की हालत गंभीर है। हमलावर ने पोलैंड नंबर प्लेटवाले ट्रक को कैसर विलहेम मेमोरियल गिरजाघर के सामने के पारंपरिक क्रिसमस बाजार में घुसा दिया।

[@ अनोखी शादी: दूल्हा और दूल्हन क्रिकेट खेलकर शादी के बंधन में बंधे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement