bengaluru college sacks LGBT supporter associate professor Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समलैंगिक एसोसिएट प्रोफेसर की छिनी नौकरी

khaskhabar.com: सोमवार, 13 मार्च 2017 6:38 PM (IST)
समलैंगिक एसोसिएट प्रोफेसर की छिनी नौकरी
इसके बाद एशली टेलिस ने फेसबुक पोस्ट में पूरी घटना और उसकी पृष्ठभूमि का भी विस्तार से जिक्र किया है। उन्होंने कहा, मैं तो चाहता ही था कि विद्यार्थी विचलित हों। यह अध्यापक का काम है कि वह विद्यार्थियों को विचलित रखे। यदि विद्यार्थी विचलित नहीं होगा, दुनिया में कुछ भी कैसे बदल पाएगा। विद्यार्थियों का अस्थिर होना, विचलित होना अध्यापक की उपलब्धि होती है, अध्यापक को निकाले जाने का यह कारण नहीं हो सकता। उन्होंने लिखा, मेरे लिए यह कोई नई कहानी नहीं है। यह पहला मौका नहीं था, जब मेरे साथ ऎसा हुआ, और यह आखिरी मौका भी नहीं होगा लेकिन विद्यार्थियों से उलट, मैंने न इसे बर्दाश्त किया है, न करूंगा। प् रोफेसर के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉलेज ने एक बयान जारी कर कहा है कि उन्हें नवंबर, 2016 में छह महीने के अस्थायी कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया गया था, तथा उन्होंने अपनी लैंगिक प्राथमिकताएं अपने आवेदन पत्र तथा इंटरव्यू के दौरान स्पष्ट रूप से बताई थीं। कॉलेज इसे उनकी व्यक्तिगत पसंद मानता है। बयान में कहा गया, भले ही हमें उनकी बौद्धिक क्षमता प्रशंसनीय लगती है लेकिन बाद में हमें यह देखकर तकलीफ हुई कि वह विषमलिंगी पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों की संवेदनाओं की तरफ कतई ध्यान देते नहीं लगते थे। विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों द्वारा कई बार प्रोफेसर एशली के बार-बार अपनी सीमाओं को लांघने की शिकायतें मिलने के बाद प्रबंधन ने निर्णय किया कि उनकी सेवाओं को समाप्त कर देना ही कतई उचित होगा।

[ चित्रों में देखें गोविंददेवजी का फागोत्सव]

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement