Advertisement
बेंगलुरु हादसा : समझदारी जनता को दिखानी चाहिए, ऐसे हादसों के लिए कोई एक व्यक्ति जिम्मेदार नहीं होता- संजय राऊत

सांसद संजय राऊत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कनाडा में होने वाले आगामी जी-7 सम्मेलन में शामिल न होने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत जैसे बड़े देश के प्रधानमंत्री को निमंत्रण न देना एक अपमानजनक स्थिति है। हमारे विदेश मंत्री ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। जी-7 सम्मेलन में शामिल राष्ट्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित नहीं किया है। यह भारत देश के खिलाफ नहीं है, बल्कि सीधा-सीधा पीएम मोदी के खिलाफ एक संकेत है।
उन्होंने कहा कि विदेशों में बड़े-बड़े देश और बड़े मंचों पर उनका बहिष्कार किया जा रहा है। यह हमारी विदेश नीति और मोदी जी की वैश्विक स्वीकार्यता की विफलता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भी प्रधानमंत्री को नहीं बुलाया गया था। हमारे प्रतिनिधिमंडल जहां-जहां जाते हैं, उन्हें समर्थन नहीं मिलता। वहीं, पाकिस्तान को आर्थिक मदद दी जा रही है, उसे लोन मिल रहा है। क्या यह भारत को नीचा दिखाने का प्रयास है?
पीएम मोदी को विश्व का शक्तिशाली नेता बताया जाता है, कहा जाता है कि पूरा विश्व उनके पीछे चलता है, तो फिर पाकिस्तान को मज़बूत करने का काम क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अब तक देश को इस विषय में कोई जानकारी क्यों नहीं दे रहे हैं? पाकिस्तान के पीछे एक आर्थिक शक्ति खड़ी हो रही है। यह भारत के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


