Advertisement
कोरोना मामलों के बीच बंगाल में लग सकता है पूर्ण लॉकडाउन, बीते 7 दिन में दर्ज हुए 73 हजार मामले

अब तक स्थानीय प्रशासन ने 48 माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं।
हालांकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार पूर्ण लॉकडााउन के खिलाफ है क्योंकि इससे आम लोगों का जीवन प्रभावित होता है, लेकिन हाल ही में, उन्होंने संकेत दिया कि राज्य सरकार सख्त प्रतिबंधों पर विचार कर रही है।
न केवल कोलकाता और उसके आस-पास के इलाकों में, बल्कि स्थानीय प्रशासन ने कई अन्य क्षेत्रों में आंशिक रूप से तालाबंदी कर दी है।
दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली, जलपाईगुड़ी, नदिया और उत्तर 24 परगना के स्थानीय प्रशासन ने सप्ताह में तीन दिन लॉकडाउन की घोषणा की है।
एक अधिकारी ने कहा, "वर्तमान में हमने मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को पूर्ण तालाबंदी जारी रखने का फैसला किया है और अगले सात दिनों तक स्थिति का ध्यानपूर्वक निरीक्षण करेंगे। यदि नए मामलों की संख्या में कमी नहीं आती है, तो हम इसे और अधिक सख्ती से लागू करने के बारे में सोच सकते हैं।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


