Advertisement
बंगाल सरकार उनके मंत्रालय द्वारा आवंटित धन खर्च करने में विफल: स्मृति ईरानी

केंद्रीय मंत्री ने कहा, केंद्र सरकार की ओर उंगली उठाने से पहले तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को अपने दस्तावेजों और कागजात की बेहतर जांच करनी चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार ने पीएमकेवीवाई योजनाओं के तहत आवंटित धन को राज्य की अपनी परियोजनाओं के पीछे खर्च किया है।
ईरानी ने कहा, हमने तब राज्य सरकार से लिखित स्पष्टीकरण मांगा कि नियमों का उल्लंघन क्यों किया गया। राज्य सरकार ने हमें एक लिखित घोषणा दी कि अब से वे दिशानिर्देशों का पालन करेंगे।
उनके दावों का खंडन करते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तीन बार के लोकसभा सदस्य सौगत रॉय ने दावा किया कि स्मृति ईरानी को किसी भी तरह के विवरण की जानकारी नहीं है।
रॉय ने कहा, वह बहुत कुछ बोलती हैं। वह एक बेहद छोटे मंत्रालय का प्रबंधन करती हैं। वह भूल गई हैं कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित ऐसी परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार बराबर अनुदान साझा करती है। संभवत: इस मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ है।(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


