Advertisement
बंगाल पटाखा विस्फोट: अवैध गोदाम का पार्टनर गिरफ्तार

इस बीच विस्फोट में मौत के वास्तविक आंकड़े पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन द्वारा सोमवार सुबह तक हताहतों की आधिकारिक संख्या 7 बतायी गई। वहीं स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि विस्फोट के समय कारखाने में मौजूद कम से कम 10 और लोगों का कोई पता नहीं चल पा रहा है।
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी पहले ही राज्य पुलिस प्रशासन पर मौत का आंकड़ा कम बताने का आरोप लगा चुके हैं और यह भी दावा कर चुके हैं कि उनके पास उपलब्ध जानकारी के मुताबिक विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, केरामत शेख को पहले भी अवैध पटाखा इकाई चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिसे उस समय पुलिस ने बंद कर दिया था। हालांकि, वह जल्द ही जमानत पर रिहा हो गया और कुछ ही समय में उसने फिर से वही धंधा शुरू कर दिया।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


