Bengal : FIR lodged against Trinamool MP Mahua Moitra for anti-national remarks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बंगाल: तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ देशविरोधी टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज

khaskhabar.com: गुरुवार, 08 मई 2025 4:53 PM (IST)
बंगाल: तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ देशविरोधी टिप्पणी को लेकर एफआईआर दर्ज
मालदा (न्यूज़ एशिया)। सेना को लेकर कथित रूप से देशविरोधी टिप्पणी करने के मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह शिकायत मालदा जिले के इंग्लिशबाजार थाने में दर्ज कराई गई है। भाजपा युवा मोर्चा की मालदा दक्षिण इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सांसद महुआ मोइत्रा की बर्खास्तगी और तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दी। उनका आरोप है कि महुआ मोइत्रा ने सेना के खिलाफ आपत्तिजनक और देश विरोधी बयान दिया है, जिससे देश की सुरक्षा और सम्मान को ठेस पहुंची है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल सेना का अपमान है, बल्कि इससे राष्ट्र की एकता और अखंडता को भी खतरा हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement