Advertisement
मोबाइल पर क्लिक करने से लें ग्रेजुएट छात्रवृत्ति योजना का लाभ, तैयार किया एप

उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि विभाग में इन योजनाओं के माध्यम से काफी बदलाव हुआ है तथा इनका लाभ प्रत्येक जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि हरलाभ मोबाईल एप युवाओं के लिए और भी लाभदायक होगा तथा उन्हें सेवाओं का लाभ आसानी से मिलेगा। इन योजनाअेां एवं स्कीमों का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार हुआ है। इसी तरह इस मोबाईल एप से भी प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ा जाएगा। उन्होंने जिलावासियों से अनुरोध किया है पात्र व्यक्ति एवं युवा इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित तिथि तक अवश्य आवेदन करें।
निदेशक गीता भारती ने बताया कि डा.भीमराव अम्बेडकर मेधावी छात्रवृति योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 60 प्रतिशत व शहरी क्षेत्रों के मैट्रिक व स्नातक पास युवाओं को 8 से 12 हजार रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान की जाती है। इसी प्रकार पिछड़े के वर्ग के श्रेणी ए व बी के ग्रामीण क्षेत्रों मेें 75 व शहरी क्षेत्रों में 80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले तथा चार लाख रुपये तक वार्षिक आमदनी वाले इस योजना का लाभ ले सकते है। उपनिदेशक राजेन्द्र सांगवान ने भी विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।
इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप ढांडा, एसडीएम पंकज सेतिया, जिला कल्याण अधिकारी कमल कुमार, विवेक जोगपाल सहित कई अधिकारी व स्कूली छात्र छात्राएं व महिलाएं मौजूद थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


