Advertisement
युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने पर दिया जा रहा बल : बाली

इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मान सिंहए जिला कांग्रेस के महासचिव मनोज मेहता, हटवास पाठशाला की प्रधानाचार्य सविता शर्मा, बालिका पाठशाला नगरोटा बगवां की प्रधानाचार्य वीना शर्मा, बलधर पाठशाला की प्रधानाचार्य मंजू कोरला, सेराथाना पाठशाला की प्रधानाचार्य पूनम चौधरी, धलूं पाठशाला की प्रधानाचार्य संगीता, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग विजय चौधरी, जिला परिषद् अध्यक्ष नगरोटा बगवां स्वर्णा वालिया, उपाध्यक्ष जिला परिषद् नगरोटा बगवां बलराम पुरी, ग्राम पंचायत हटवास के प्रधान स्वरूप चंद, बलधर के प्रधान निर्मल कुमार, धलूं के प्रधान मदन लाल, अध्यापक, बच्चों के अभिभावक व विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उद्घाटन एवं आधारशिला
खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवास, सेराथाना और धलूं में 19.19 लाख की लागत निर्मित अतिरिक्त भवनों का उद्घाटन किया तथा सेराथाना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 89 लाख की लागत से बनने वाले साईंस ब्लॉक की आधारशिला रखी। इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलधर में 60 लाख की लागत से निर्मित अतिरिक्त भवन का उद्घाटन किया। यह की घोषणाएं
खाद्य आपूर्ति मंत्री जीएस बाली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवास में एक हैंडपम्प लगाने और 2 अतिरिक्त कमरों का निर्माण करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिये शीघ्र धन उपलब्ध करवा दिया जायेगा। उन्होंने हटवास पाठशाला में मेधावी विद्यार्थियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को 11500 रूपये देने की घोषणा की। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बालिका) नगरोटा बगवां में रेलिंग लगवाने के लिये 1.5 लाख रूपये देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त मेधावी छात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये 20 हजार रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) नगरोटा बगवां में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये 10 हजार रूपये तथा पाठशाला में वालीबाल कोर्ट बनाने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने टांडा से 61 मील तक सोलर लाईटें लगवाने की भी घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलधर में एरोकेरिया का पौधा लगाया। इस अवसर पर उन्होंने बलधर पाठशाला के रास्ते के निर्माण के लिये 1.5 लाख रूपये तथा स्कूल की चारदिवारी के लिए एक लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिये भी 5 हजार रूपये देने की घोषणा की। बाली ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेराथाना में छात्र-छात्राआें के शौचालयों के लिए 2 लाख तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के लिये 5 हजार रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धलूं में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 5 हजार रूपये देने की घोषणा की।
[# अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना]
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


