Being of poor people by targeting strategy- Gurjant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गरीबों से वादे कर गायब हो जाते हैं नेता-गुरजंट

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 4:20 PM (IST)
गरीबों से वादे कर गायब हो जाते हैं नेता-गुरजंट
मानसा। प्लाट और रोजगार प्राप्ति मुहिम के तहत वार्ड नंबर 7 मानसा में नुक्कड़ रैली को संबोधन करते सीपीआई (एमएल) लिबरेशन के नेता कामरेड गुरजंट सिंह मानसा ने कहा कि मेहनतकश मजदूरों से जागीरदार समर्थकी पार्टियों के नेता मतदान दौरान हमेशा लुभावने वादे करते है, परन्तु मतदान जीतने उपरांत यह वादे भूल जाते हैं। उन्होंने नोटबन्दी पर कहा कि सिर्फ मेहनतकश लोग ही बैंकों आगे कतारों में लगे खड़े है, मगर ब्लैक मनी वाले विजय माल्या जैसे बैंकों से कर्ज लेकर विदेशों में जा घुसे है।
उन्होंने जनता से अपील की कि इस बार विधान सभा चुनावों में इंकलाबी पार्टी सीपीआई(एमऐल) लिबरेशन का साथ दें, जिससे मेहनतकश लोगों के हकों की बात उठाई जा सके।
कामरेड नरिन्दर बुर्ज हमीरा ने कहा कि मेहनतकश मजदूर लोग अक्सर ही शोषण का शिकार होती आ रही है। तथा चुनावों दौरान वोट बटोरने गरीब जनता को निशाना बना कर रणनीतियां बनाई जातीं हैं। उन्होंने मांग की कि शहर में नरक की जिंदगी जी रहे ऐसे गरीब परिवारों के लिए फलैट बनाकर दिए जाएं। तथा चेतावनी दी कि अगर इस जायज मांग की ओर सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो वह संघर्ष तीखा करेंगे। इस मौके रमेश कुमार, राजू, अजय, ममता रानी, सोनी रानी, सुखपाल कौर, शिन्दर कौर, संतोष, बीना और रेशमा भी उपस्थित थे।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement