Advertisement
इंडिया-एआई इंपैक्ट समिट के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा भारत

सुभाषित में कहा गया है, "दान, तप, शौर्य, विज्ञान, विनय और नेतृत्व के संसार में सदैव उत्कृष्ट से उत्कृष्टतर उदाहरण प्राप्त हो जाते हैं, क्योंकि यह पृथ्वी अनेक अनमोल रत्नों से भरी है। अतः विज्ञान व प्रविधि आदि के क्षेत्रों में नित नए आविष्कारों तथा नवाचारों पर किसी को विस्मय नहीं होना चाहिए।"
बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार शाम 5 बजे दिल्ली के भारत मंडपम में 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 16 से 20 फरवरी तक किया जाएगा।
'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' किसी भी विकासशील देश में आयोजित पहला वैश्विक कृत्रिम मेधा शिखर सम्मेलन है। इसमें सात चक्रों या कार्य समूहों के माध्यम से 100 से ज्यादा देश शामिल हो रहे हैं। यह जिम्मेदार और समावेशी एआई को आकार देने में व्यापक वैश्विक भागीदारी को प्रतिबिंबित करता है। यह शिखर सम्मेलन तीन सूत्रों, 'जन, पृथ्वी और प्रगति' पर आधारित है जो एआई पर वैश्विक सहयोग के लिए बुनियादी सिद्धांतों को परिभाषित करते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


