Before Diwali China Product out of bankruptcy Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीपावली से पहले चाइना उत्पाद का निकला दिवाला

khaskhabar.com: शनिवार, 22 अक्टूबर 2016 6:16 PM (IST)
दीपावली से पहले चाइना उत्पाद का निकला दिवाला
सागर मार्केट के राधे मोबाइल ने बताया कि दीपावली के उत्पाद के साथ ही इलेक्ट्रानिक्स सामान पर असर पड़ा है। यूनीसेफ के विकास गुप्ता ने बताया कि जिस प्रकार चाइना उत्पादों की बिक्री नहीं हो रही है उससे तो लगता है कि हमारी रोजी रोटी छिन जाएगी। एक दर्जन जनपदों की मंडी कानपुर

रहमानी मार्केट के अब्दुल सत्तार ने बताया कि कानपुर से कानपुर देहात, फरूर्खाबाद, इटावा, औरेया, कन्नौज, मैनपुरी सहित पूरे बुन्देलखण्ड में चाइना उत्पाद जाता है। उन्होंने कहा कि कानपुर चाइना कारोबार का बहुत बड़ा हब है और इसी तरह स्थिति बनी रही तो बड़े व्यापारियों को बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

कुम्हारों के बहुरे दिन

काकादेव कुम्हार वाली गली के राम सजीवन ने बताया कि पहली बार मिट्टी के दीपक की मांग बढ़ी है। उसे उम्मीद है कि इस बार अच्छा मुनाफा होगा और परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकेगा। लक्ष्मी पुरवा के मुनारी लाल ने बताया कि जितना पहले दीपक बनाते थे उससे कई गुना की बिक्री अभी हो गई है, दीपावली को तो कई दिन बचे हुए है।
यह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन
यह भी पढ़े :गायत्री प्रजापति पर महिला का आरोप- 3 साल से मेरा रेप किया, अब बेटी पर नजर

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement