BEd Internship Training: District level committee to overcome difficulties-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीएड इंटर्नशिप प्रशिक्षण: दिक्कतों को दूर करने के लिए जिला स्तरीय कमेटी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 8:23 PM (IST)
बीएड इंटर्नशिप प्रशिक्षण: दिक्कतों को दूर करने के लिए जिला स्तरीय कमेटी
जयपुर। राज्य सरकार ने बीएड प्रशिक्षणार्थियों को इंटर्नशिप करने के लिए सरकारी स्कूलों के आवंटन के संबंध में परिवेदनाओं पर निर्णय हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी इस सबंध में परिवेदनाओं का निस्तारण आगामी 6 अक्टूबर तक आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिए हैं। देवनानी ने बताया कि बीएड के प्रशिक्षणार्थीयों को उनके द्वारा मांगी गयी प्रथम वरीयता के अनुसार उसी ब्लाॅक एवं जिले में सरकारी स्कूलों का आवंटन किया गया है। परन्तु कई प्प्रशिक्षणार्थियों को असुविधाजनक विद्यालय आवंटित हो जाने के कारण परिवेदनाऐं प्रस्तुत की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की वास्तविक कठिनाईयों और उनकी सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने इच्छित विद्यालयों में परिवेदनाओं के आधार पर विद्यालय आवंटित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि परिवेनाओं के निस्तारण के लिए राज्य सरकार ने जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप से संबंधित परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए गठित जिला स्तरीय समिति के अंतर्गत संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक प्रथम समिति का अध्यक्ष होगा तथा शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी/अति. ब्लाॅक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी (शैक्षिक प्रकोष्ठ), प्रारम्भिक शिक्षा प्रथम को सदस्य सचिव बनाया गया है। उन्होंने बताया कि समिति में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा द्वितीय तथा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा प्रथम/द्वितीय भी सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षणार्थीयों को इंटर्नशिप करने के लिए राजकीय विद्यालयांे के आवंटन के संबंध मंे प्राप्त परिवेदनाओं पर समिति द्वारा गुणावगुण के आधार पर निर्णय किया जाकर ‘आनलाइन विद्यालय आवंटन‘ मोड्यूल पर जिले में उपलब्ध रिक्त पदों पर वरीयता अनुसार जिला जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा प्रथम द्वारा आनलाईन प्रक्रिया से संशोधित विद्यालय आवंटन किया जायेगा। देवनानी ने बताया कि परिवेदनाओं पर वरियता क्रम के अंतर्गत पारस्परिक आधार पर, दिव्यांग, गर्भवती/3 वर्ष से कम आयु के संतान वाली महिलाऐं, समस्त महिलाऐं जिन्हें सुविधाजनक विद्यालय आवंटित नहीं हुआ हो, उन्हें पहले आओं पहले पाओ के आधार पर संशोधित विद्यालय आवंटित किया जावेगा। इसी प्रकार विशेष विद्यालयों में नियुक्त राज्य सरकार ने बीएड प्रशिक्षणार्थियों को इंटर्नशिप करने के लिए सरकारी स्कूलों के आवंटन के संबंध में परिवेदनाओं पर निर्णय हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया को सामान्य विद्यालय उनकी परिवेदना के आधार पर आवंटित किये जाने के निर्देष दिए गए हैं। उर्दू/पंजाबी/सिंधी/गुजराती विषय के प्रशिक्षणार्थियों को जिन विद्यालय में संबंधित विषय संचालित है वह विद्यालय आवंटित किया जाएगा।परिवेदनाओं के आधार पर इंटर्नशिप हेतु प्रशिक्षणार्थियों को संशोधित विद्यालय आंवटित करने हेतु ‘आनलाइन विद्यालय आवंटन‘ मोड्यूल पर तकनीकि निदेशक एन.आई.सी. शालादर्पण द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को 19 व 20 सितंबर के द्वारा इंटर्नशिप करने के लिए सरकारी स्कूलों का आवंटन करने के बाद निर्धारित प्रशिक्षणार्थियों की अधिकतम संख्या के अनुसार अब शेष रिक्त सीटों वाले स्कूलों का ‘पब्लिक पोर्टल‘ पर प्रदर्शित करेंगें। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा द्वारा ‘आनलाइन विद्यालय आवंटन‘ मोड्यूल के पब्लिक पोर्टल पर उपलब्ध स्कूलों में से ही संशोधित विद्यालय आवंटित किये जायेंगें एवं तकनीकि निदेशक आवश्यकतानुसार संशोधित मोड्यूल तैयार करेंगें। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा द्वारा परिवेदनाओं का निस्तारण 6 अक्टूबर तक आवश्यक रूप से किया जावेगा।उक्त प्रक्रिया अन्तर्गत जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा द्वारा परिवेदनाओं का निस्तारण के पश्चात जारी किये गये संशोधित विद्यालय आवंटन की सूची शालादर्पण के मेल आईडी पर आवश्यक रूप से प्रेषित किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement