khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अप्रैल 2017 11:14 AM (IST)
गाज़ियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत मालीवाडा इलाके में बीजेपी के नेता की पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की शाम के समय गाड़ी की पार्किंग को लेकर लड़ाई हुई जिसमें बीजेपी नेता की स्थानीय युवक ने पिटाई कर दी जो की सीसीटीवी में कैद हो गई आप तस्वीरों में देख सकते है। किस प्रकार से बीजेपी नेता की पिटाई की जा रही है। आरोपी युवक का नाम राहुल है जो की कई बार जेल जा चुका है और उस पर कई मुकदमे दर्ज है। लेकिन आपको सुन कर हैरानी भी होगी की आरोपी युवक भी इस समय बीजेपी कार्यकर्ता, और लड़ाई का मुख्य बिंदु भी यही बताया जा रहा है इलाके में एक दूसरे से बड़ा नेता बनना।जिसके वजह से दोनों में टकराव हुआ है,वहीं पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो आरोप भी बीजेपी कार्यकर्त्ता पर ही लगा जिसकी वजह से पुलिस भी मौन रूप धारण किए हुए है।