beaten Kashmiri sells dry fruit, creates video viral on social media-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP - लखनऊ में ड्राई फ्रूट बेच रहे कश्मीरी युवक को पत्थरबाज बताकर मारपीट

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 मार्च 2019 1:05 PM (IST)
UP - लखनऊ में ड्राई फ्रूट बेच रहे कश्मीरी युवक  को पत्थरबाज बताकर मारपीट
लखनऊ। हसनगंज के डालीगंज पुल पर जम्मू-कश्मीर के कुलगांव के चिलर नूराबाग निवासी मो. अफजल नायक ड्राई फ्रूट बेच रहा था। इस बीच कुछ लोग पहुंचे और उसे पीटना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो वहां से खिसक गए। सूत्रों के अनुसार, मामला कश्मीर में सेना के पत्थरबाजी से जुड़ा बताया जा रहा है। लोगों का मानना है कि कुछ लोगों ने कश्मीरी युवक को पत्थरबाज बताकर उसके साथ मारपीट की। सूत्रों से पता ये भी चला है कि जिन युवकों ने मारपीट की है वे बजरंग दल से जुड़े बताए जा रहे हैं। इसी बीच कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। इस पर पुलिस ने बलवा, मारपीट और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
प्रभारी निरीक्षक हसनगंज धीरज कुमार शुक्ला के मुताबिक, मो. अफजल नायक डालीगंज पुल पर ड्राई फ्रूट बेच रहा था। शाम करीब चार बजे तीन-चार युवक पहुंचे और अफजल से पूछा कि यहां कैसे ड्राई फ्रूट बेच रहे हो। अफजल के जवाब देने से पहले युवकों ने उस पर हमला कर दिया और उसे डंडे से पीटने लगे।
यह देख स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो हमला करने वाले युवक भाग निकले। वहीं, कुछ लोगों ने युवकों की इस हरकत की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देर शाम करीब छह बजे पीड़ित अफजल हसनगंज थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement