Advertisement
मूंछें हों तो अब अभिनंदन जैसी ! पायलट वर्धमान की स्टाइल कॉपी कर रहे युवा

दो दिन पहले पाकिस्तान में उनका मिग-21 गिर जाने के बाद वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ लिया गया था। उन्हें शुक्रवार को रिहा कर दिया गया। वह रात साढ़े नौ बजे भारत लौटे।
उनकी वापसी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच ट्विटर यूजरों को आखिरकार उनकी अनूठी मूंछों पर बात करने का मौका मिला।
कई पीढिय़ों से सेना और वायुसेना के जवान अपनी विशिष्ट मूंछों या दाढ़ी के स्टाइल के लिए जाने जाते हैं और यह उनकी उप-संस्कृति का एक हिस्सा रही है।
येवालेकर ने कहा, ‘‘यह सिपाही और अधिकारी के व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है। यह उनके चरित्र की अभिव्यक्ति की तरह है और वे इसे गर्व के साथ रखते हैं।’’
ट्विटर यूजर मूंछों को लेकर उत्साहित हो गए हैं। अगर वहां मीम्स हैं तो इस बात को लेकर भी खूब चर्चा रही है कि इस स्टाइल को चलन बनने में कितना लंबा समय लगेगा।
एक यूजर ने लिखा, ‘‘इस तरह की दाढ़ी बनाना नाइयों के लिए एक कठिन काम होने जा रहा है और हो सकता है इसकी उन्हें अधिक पैसे मिलें।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features



