barmer news : State level Science, Mathematics and Environment Exhibition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्यार्थियो को वैज्ञानिक सोच के प्रति जागरूक करें : देवनानी

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 11:18 PM (IST)
विद्यार्थियो को वैज्ञानिक सोच के प्रति जागरूक करें : देवनानी
बाड़मेर। विद्यार्थियो को वैज्ञानिक सोच के प्रति जागरूक करने की जरूरत है। भारत विज्ञान के क्षेत्र में प्राचीनकाल से ही अग्रणी रहा है। विज्ञान की विविध विद्याओं से हमने विश्व को परिचित कराया। राज्य सरकार प्रदेश में विज्ञान विषय के संवद्र्धन के लिए विशेष प्रयास कर रही है। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर रासीउमावि स्टेशन रोड में 49 वें राज्य स्तरीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी तथा जनसंख्या शिक्षा मेला 2016-17 के समापन समारोह के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य स्तर पर विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों की जागरूकता बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग अपने प्रयास और तेज करेगा। उन्हांने कहा कि हमारा प्राचीन इतिहास प्रत्येक क्षेत्र में गौरवशाली उदाहरणों से भरा पड़ा है। उन्होंने राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में प्रतिभागियो की ओर से प्रस्तुत किए गए प्रोजेक्टस की सराहना करते हुए कहा कि इनमें भी राष्ट्रीय सुरक्षा के महत्व को प्राथमिकता दी गई है इससे जाहिर है कि देश की युवा पीढ़ी देश की सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जागृत की जाए।
खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement