Barmer became the first precedent in the country-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

देश में पहली मिसाल बना बाड़मेर

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 5:05 PM (IST)
देश में पहली मिसाल बना बाड़मेर
बाड़मेर। पश्विमी राजस्थान का बाड़मेर जिला अपने नाम के साथ एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज कराने जा रहा है। देश में पहली मर्तबा विभिन्न विकास योजनाओं में बने टांकों की टेगिंग की शुरुआत बाड़मेर से होगी। बाड़मेर के प्रभारी सचिव राजीव सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान टांकों की जियो टेगिंग करवाने का निर्णय लिया गया। इसे लेकर हुई समीक्षा बैठक के दौरान प्रभारी सचिव राजीव सिंह ठाकुर ने विभिन्न योजनाओं में निर्मित टांकों को चिन्हित करने के लिए जियो टेगिंग करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला कलक्टर सुधीर शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा और अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच भी मौजूद थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement