Bansi Paharpur: Kshatriya Community Grand Conclave on Veer Vikramaditya Jayanti-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बंशी पहाड़पुर : वीर विक्रमादित्य जयंती पर क्षत्रिय समाज का महासंगम, राजनीतिक भागीदारी और एकजुटता पर दिया जोर

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 मार्च 2026 5:27 PM (IST)
बंशी पहाड़पुर : वीर विक्रमादित्य जयंती पर क्षत्रिय समाज का महासंगम, राजनीतिक भागीदारी और एकजुटता पर दिया जोर
रुदावल (भरतपुर)। रुदावल क्षेत्र के गांव बंशी पहाड़पुर में वीर विक्रमादित्य जयंती के उपलक्ष्य में क्षत्रिय राजपूत समाज द्वारा एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, बालिका शिक्षा और राजनीति में समाज की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया गया। नई परिपाटी: 'एक जाजम' पर बैठे अतिथि और समाज क्षत्रिय राजपूत समाज ने इस आयोजन में ऊंच-नीच के भेदभाव को मिटाते हुए एक नई मिसाल पेश की। कार्यक्रम में मंच और माला के परंपरागत स्वागत से दूरी बनाते हुए मुख्य अतिथियों को भी समाज के साथ 'एक ही जाजम' पर बिठाया गया, जिससे सभी को बराबरी का संदेश दिया गया।
प्रमुख वक्ताओं के विचार:
कार्यक्रम में पहुंचे प्रख्यात उद्योगपति मेघराज सिंह रॉयल, सिवाना विधायक हम्मीर सिंह भायल, पूर्व मंत्री गिर्राज सिंह मलिंगा और समाजसेवी शक्ति सिंह ने समाज को संबोधित किया। वक्ताओं ने मुख्य रूप से इन बिंदुओं पर जोर दिया:
संगठित शक्ति: समाज के भाइयों को संगठित होकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।
राजनीतिक चेतना: शासन और प्रशासन में समाज की उचित राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना अनिवार्य है।
शिक्षा का महत्व: समाज की उन्नति के लिए बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है।
डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन
इस अवसर पर पूर्वी राजस्थान के इतिहास और वर्तमान परिदृश्य पर आधारित एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने बेहद सराहा। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में राजपूत समाज के पुरुष और भारी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement