जयपुर। प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन की ओर से बुधवार को नोटबंदी के विरोध में यूनियनें मुखर होकर अपना विरोध जताया। बैंककर्मीयों ने अम्बेडकर सर्किल स्थित इलाहाबाद बैंक के अंचल कार्यालय के समक्ष किया।
प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन के महासचिव महेश मिश्रा एवं एआईबीओए,राज. के महासचिव नरेश शर्मा ने बताया कि एआईबीईए एवं एआईबीओए संगठनों का मानना है कि यह नोटबंदी कदाचित बिना किसी योजनाबद्ध तैयारी के लागू कर दी गई और रिजर्व बैंक करैन्सी की कमी नहीं है ,और जरुरत की करैन्सी जारी की जा रही है, जैसे झूंठे बयान देकर समाज में ऐसा चित्र बना रहे हैं कि बैंक कर्मचारी जनता के दबाव को नहीं झेल पा रहे हैं। जिससे तनावग्रस्त होकर उनका निजी और पारिवारिक जीवन लगातार अव्यवस्थित हो गया है, जिसमें अभी भी राहत नहीं है। यूनियनों का मानना है कि जितनी करैन्सी की जरुरत है, बैंकों को उसका मात्र 30 प्रतिशत ही दिया जा रहा है। जिससे जनता और ग्राहकों की जरुरतों की आपूर्ति बैंक नहीं कर पाते हैं और उससे उत्पन्न जनता व बैंककर्मियों के मध्य अनावश्यक टकराव की स्थिति पैदा हो रही है। इस स्थिति के विरोध में इन संगठनों के देशव्यापी आव्हान पर देशभर में प्रदर्शन किये गये, जिसमें मांग की गई है कि रिजर्व बैंक पारदर्शी सूचना दे कि उसने अब तक कितनी करैन्सी किन किन बैंकों को जारी की है। जरुरत की करैन्सी समुचित मात्रा में बैंकों में उपलब्ध कराई जाये जिससे ग्राहकों की मांग की पूर्ति की जा सके। इस मध्य जिन बैंककर्मियों या जनता के जीवन की नोटंबंदी के दुष्प्रभावों के चलते कुर्बानी हो गई है, उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिया जाये। यूनियनों की मांग है कि देशभर में सभी एटीएम मशीनों में पर्याप्त करैन्सी उपलब्ध कराई जाये और जिस स्तर पर भी करैन्सी सप्लाई में अनियमितताएं की गई हैं उनकी सी.बी.आई से जांच हो जिससे निर्दोष और कर्मठ आम बैंक कर्मचारी की समाज में छवि धूमिल करने के माहौल पर रोक लगे।
[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]